औरंगाबाद, अप्रैल 28 -- बाबू गरडी में रातभर अफरातफरी, ग्रामीणों की मदद से सभी सांप बाहर निकाले गए मदनपुर, एक संवाददाता मदनपुर प्रखंड के बाबू गरडी गांव में बीती रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक पुराने जर्जर मकान से एक-एक कर कुल 29 सांप निकल आए, जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया। बताया जाता है कि घर के लोग रोज की तरह अपने काम में लगे थे, तभी अचानक फर्श और दीवार की दरारों से सांप निकलने लगे। पहले एक-दो सांप देखकर लोग घबरा गए, लेकिन जैसे-जैसे संख्या बढ़ती गई, परिवार के होश उड़ गए और देखते ही देखते घर के भीतर व आसपास 29 सांप दिखाई देने लगे। यह भी पढ़ें- सांप के काटने से धरहरा गांव की बच्ची की मौत घटना की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और लोगों में डर के साथ कौतूहल भी बना रहा। कुछ लोग इसे चमत्कार से जोड़कर देखने लगे, जबकि क...