जर्जर मकान की दीवार ढही, बड़ा हादसा टला
बुलंदशहर, जून 5 -- कस्बे के मोहल्ला बेलवाला में शुक्रवार दोपहर एक जर्जर दो मंजिला मकान की दीवार अचानक ढह जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। दीवार गली में गिरने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। संयोगवश घटना के समय गली से कोई व्यक्ति नहीं गुजर रहा था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार मोहल्ला बेलवाला निवासी राजिन्ना पुत्र नेतराम का परिवार घर के अंदर मौजूद था। शुक्रवार अपराह्न लगभग तीन बजे मकान की दूसरी मंजिल की एक दीवार अचानक भरभराकर गली में आ गिरी। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। हादसे में छत पर बंधी दो बकरियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह भी पढ़ें- बखरी पीएचसी में प्रसव कक्ष भवन की छत का हिस्सा गिरा वहीं मकान के अन्य हिस्सों के भी क्षतिग्रस्त होने की आशंका को देखते हुए स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.