कन्नौज, अप्रैल 11 -- शहर में गुरुवार की देर रात जर्जर मकान का छज्जा अचानक भरभराकर ढह गया। जिसकी चपेट में आकर मामा भांजा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत में दोनों को कानपुर रेफर कर दिया। सदर कोतवाली की कला चौकी क्षेत्र के मोहल्ला अजय पाल निवासी 40 वर्षीय श्यामू वर्मा का वर्षों पुराना मकान है । इसी मकान के एक हिस्से में श्यामू की बहन पूनम वर्मा अपने बेटे आदित्य सोनी के साथ रह रही हैं। मकान की जर्जर हालत देख मकान का पुनर्निर्माण कराने के लिए श्यामू एवं उनकी बहन पूनम परिवार समेत किराए के मकान में शिफ्ट हो गए थे। बावजूद इसके उसे मकान में अभी कुछ सामान रह गया था। गुरुवार की देर रात तकरीबन 11:00 बजे आदित्य सोनी अपने मामा श्यामू के साथ उसे मकान से समान निकल रहा था। इसी बीच मकान का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.