जर्जर मकान का छज्जा गिरने से मजदूर घायल
नोएडा, मई 13 -- दनकौर। बिलासपुर कस्बे में जर्जर मकान का छज्जा गिरने से एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है। कस्बे में सिरजेखानी मोहल्ला निवासी रवि कुमार मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बताया गया कि मंगलवार रात रवि कुमार अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान अचानक मकान का जर्जर छज्जा भरभराकर गिर पड़ा। छज्जे के मलबे की चपेट में आने से रवि कुमार घायल हो गए। परिजनों और आसपास के लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस का कहना है कि उन्हें मामले की कोई सूचना नहीं मिली है।-------डॉ. सतीश शर्मा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.