जर्जर भवन में ही बैठकर काम करेंगी मुखिया
चक्रधरपुर, जून 19 -- समाजसेवी लक्षुराम मुंडरी की अध्यक्षता में बुधवार को सावनिया पंचायत भवन परिसर में पंचायत कार्यालय की स्थिति एवं उसके मरम्मत या नए भवन निर्माण की मांग को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत की मुखिया राजनी पुष्पा हेंब्रम विशेष रूप से उपस्थित थीं। समाजसेवी लक्षुराम मुंडरी ने कहा कि सावनिया पंचायत भवन काफी जर्जर हो चुका है। भवन की खराब स्थिति के कारण मुखिया को बंदगांव पंचायत भवन में बैठकर कार्य करना पड़ रहा था, जो सावनिया से लगभग 10 किलोमीटर दूर स्थित है। इससे ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी कार्यों के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों की मांग पर मुखिया राजनी पुष्पा हेंब्रम ने पंचायत भवन की साफ-सफाई कराई तथा घोषणा की कि आपात स्थिति में भवन के एक कमरे को उपयोग योग्य बनाकर वहीं बैठेंगी और पंचायत का कार्य संचा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.