बलरामपुर, फरवरी 17 -- हर्रैया सतघरवा। स्थानीय कस्बा मिश्रपुरवा स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय कई वर्षों से जर्जर भवन में संचालित हो रहा है। भवन की छत से बारिश के दौरान पानी टपकता है, जिससे दवाएं व अभिलेख सुरक्षित रखना मुश्किल हो जाता है। दीवारों का प्लास्टर जगह-जगह से टूटकर गिर रहा है, जिससे कर्मचारियों और पशुपालकों की सुरक्षा पर भी खतरा मंडरा रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि संसाधनों की सुरक्षा बड़ी चुनौती बन गई है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से शीघ्र भवन मरम्मत या नए भवन निर्माण की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.