जर्जर भवन में संचालित मध्य विद्यालय हरचंदपुर, बच्चों की सुरक्षा पर बढ़ा खतरा
भागलपुर, मई 15 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि कहलगांव प्रखंड की सिया पंचायत स्थित मध्य विद्यालय हरचंदपुर का भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है, जिससे विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक स्वदेश रविदास ने इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को पत्र भेजकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। विद्यालय की बदहाल स्थिति को लेकर अभिभावकों और ग्रामीणों में गहरी चिंता व्याप्त है।
विद्यालय की स्थिति विद्यालय में कुल 382 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं, लेकिन भवन की स्थिति ऐसी हो गई है कि बच्चों को जोखिम के बीच पढ़ाई करनी पड़ रही है। भवन की छत से लगातार सीमेंट झड़ रहा है तथा कई जगहों पर लोहे की छड़ें बाहर निकल आई हैं। विद्यालय में सात कमरे हैं, जिनमें से तीन पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.