भभुआ, दिसम्बर 19 -- आवास के आसपास घनी झाड़ियों और टूटती संरचनाओं ने बढ़ाई चिंता तिरपाल के सहारे गुजर रही जिंदगी, सेवानिवृत्ति की आस में कट रहा समय (बोले भभुआ) भभुआ, नगर संवाददाता। शहर की बिजली कॉलोनी में स्थित पुराने क्वार्टर बदहाल हो गए हैं। कर्मी इसी क्वार्टर में रहने के लिए विवश हैं। यह आवास उस दौर के हैं, जब कैमूर जिला नहीं, बल्कि भभुआ अनुमंडल हुआ करता था। स्थानीय लोगों ने बताया कि देशी की आजादी के कुछ ही वर्षों बाद यहां पावर हाउस की स्थापना हुई थी। कुछ लोग बताते हैं कि वर्ष 1966 में जब भभुआ अनुमंडल क्षेत्र में भीषण सूखा पड़ा था, उसी समय डेहरी ऑन सोन और डालमियानगर से बिजली आपूर्ति के लिए यहां पावर हाउस स्थापित किया गया और कर्मचारियों के आवासन आवासीय भवन का निर्माण कराया गया था। दशकों बीत जाने के बाद भी इन भवनों की स्थिति में कोई सुधार नह...