प्रयागराज, अप्रैल 1 -- प्रयागराज। सिविल लाइंस में हनुमत निकेतन के पास स्थित अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के कार्यालय में अधिकारी-कर्मचारी जर्जर भवन में जान जोखिम में डालकर काम करने को मजबूर हैं। लगभग 90 साल पुराने भवन के कमरों में जगह-जगह फॉल्स सीलिंग उखड़ने से दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। कार्यालय में लगभग 35 अधिकारी व कर्मचारी कार्यरत हैं, लेकिन जर्जर भवन के अंदर 12 से 15 कर्मचारी ही बैठते हैं। कार्यालय की मंडलीय बैठक परिसर में बने अस्थायी शेड में की जाती है, जो महाकुम्भ के समय बनवाया गया था। भवन के जर्जर होने के कारण छतों का प्लास्टर कई जगह से चटक चुका है और लिंटर की सरिया बाहर दिखाई दे रही है। दीवारों पर जगह-जगह पौधे उग आए हैं। भवन की हालात देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है। छत का प्लास्टर कभी भी गिर सकता है। कई बार स्वास्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.