बगहा, जुलाई 20 -- योगापट्टी, एक संवाददाता। योगापट्टी प्रखंड क्षेत्र के सिसवा बैरागी पंचायत के राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौबे टोला में पढ़ने वाले 190 बच्चों की पढ़ाई जर्जर भवन और मूलभूत सुविधाओं के अभाव के बीच हो रही है। विद्यालय में पांच शिक्षक कार्यरत हैं लेकिन भवन की स्थिति बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।विद्यालय में कुल चार कमरे हैं।इनमें एक कमरा पूरी तरह जर्जर हो चुका है। जबकि दूसरा कमरा आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त है।बारिश के मौसम में भवन की स्थिति और भी खतरनाक हो गई हैं।कमरा में बारिश का पानी छत से टपक रहा हैं।जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है।मजबूरी यह भी पढ़ें- Sasaram News: जर्जर स्कूल भवन से 400 बच्चों की पढ़ाई प्रभावित, नए भवन की मांग तेज में बच्चों की पढ़ाई शेष कमरों में कराई जा रही है।विद्यालय...