जर्जर भवन में जान जोखिम में डाल पढ़ने को मजबूर बच्चे
हजारीबाग, जून 27 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि । नगर निगम क्षेत्र स्थित राजकीयकृत मध्य विद्यालय, बाडम बाजार के जर्जर भवन और आधारभूत सुविधाओं की बदहाल स्थिति की सुध लेने खुद शनिवार को महापौर अरविंद कुमार राणा विद्यालय पहुंचे। निरीक्षण के दौरान भवन की जर्जर अवस्था देख उन्होंने गहरी चिंता जताई और छात्रों की सुरक्षा को सर्वोपरि बताते हुए जल्द से जल्द इसके कायाकल्प का आश्वासन दिया। विद्यालय प्रबंधन ने महापौर को जानकारी दी कि विद्यालय का मुख्य भवन वर्ष 1983 में बनकर तैयार हुआ था। इसके बाद वर्ष 2005 में सर्व शिक्षा अभियान के तहत दो अतिरिक्त कमरे बनाए गए थे। देखरेख के अभाव में अब ये दोनों ही भवन जर्जर हो चुके हैं। स्थिति यह है कि कमरों की छतों और दीवारों से प्लास्टर लगातार झड़ रहा है, जिससे कभी भी कोई बड़ी अनहोनी होने का डर बना रहता है। इस जोखिम भरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.