औरंगाबाद, मई 4 -- कमरों की कमी से 170 बच्चों की पढ़ाई प्रभावित, बारिश में हालात और बदतर फोटो- 4 मई एयूआर 6 कैप्शन- राजकीय मिडिल स्कूल खोजी गोह, संवाद सूत्र। गोह प्रखंड के राजकीय मिडिल स्कूल खोजी में कमरों की कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। गया जिला के रफीगंज प्रखंड की सीमा पर स्थित इस विद्यालय में मात्र दो कमरों का जर्जर भवन है, जिसमें एक कमरे में ही पढ़ाई होती है जबकि दूसरा कमरा बंद कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- चार शिक्षकों के भरोसे चल रहा सिसौना स्कूलविद्यालय की स्थिति विद्यालय के प्रभारी रणविजय कुमार ने बताया कि पहली से पांचवीं कक्षा तक की पढ़ाई बरामदे में कराई जाती है, जबकि छठी से आठवीं कक्षा तक का संचालन एक कमरे में होता है, जो काफी जर्जर है। विद्यालय में पहली से आठवीं तक कुल 170 बच्चे नामांकित हैं, जिनमें 105 बच्चे प...