जर्जर भवन तोड़ा लेकिन नहीं बना नया स्कूल, ग्रामीणों ने लगाई गुहार
उरई, जून 8 -- जालौन, संवाददाता। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम शहजादपुरा में स्थित प्राथमिक विद्यालय का भवन करीब एक वर्ष पूर्व जर्जर बताकर तोड़ दिया गया था लेकिन अब तक नए भवन का निर्माण नहीं कराया गया है। जिसके चलते बच्चों को पढ़ने में दिक्कत होती है। ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर भवन निर्माण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम शहजादपुरा निवासी राधेश्याम, रमेशचंद्र, राजेंद्र कुमार, रामऔतार, सीताराम, विनोद कुमार, सुखचरन आदि ने एसडीएम रिंकू सिंह राही को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके गांव में प्राथमिक विद्यालय का भवन जर्जर हो गया था। करीब एक वर्ष पूर्व यह भवन जर्जर बताकर तोड़ दिया गया था। तबसे नए भवन का निर्माण नहीं कराया गया है। भीषण गर्मी में बच्चों को बैठने में असुविधा होती है। उनको एक ही कक्षा में बैठाय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.