जमुई, फरवरी 13 -- बरहट, निज संवाददाता प्रखंड के नुमर पंचायत केवल वार्ड नंबर 1 स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय भरकहुआ की हालत बदहाल है। यहां शिक्षा के नाम पर खानापूर्ति की जाती है।इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यहां वर्ग एक से लेकर आठ तक 156 बच्चों की पढ़ाई दो कमरों के भवन में हो रही है। जगह की कमी के कारण शिक्षकों द्वारा बरामदे में क्लास लगाई जाती है, जिससे पढ़ाई बाधित होती है। ग्रामीण बताते हैं कि स्कूल भवन जर्जर हो चुका है। छत में दरारें हैं और बारिश के दौरान पानी टपकता है। ग्रामीणों का कहना है कि वे बच्चों को डर के साए में स्कूल भेजते हैं। कहीं मलबा गिरकर हादसा न हो जाए। मरम्मत के लिए आए संवेदक द्वारा काम अधूरा छोड़ दिया गया। विद्यालय में जल निकासी की व्यवस्था नहीं है। रसोईघर के पास गंदा पानी जमा रहता है, जिससे संक्रमण फैलने की आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.