बिजनौर, जून 1 -- बिजनौर। सहकारी संघ लिमिटेड गजरौला के संचालक मंडल की बैठक में सहकारी संघ एवं पूर्ति भंडार गजरौला के भवन की जर्जर स्थिति पर गंभीर चिंता जताई। संचालक मंडल के सदस्यों ने कहा कि भवन काफी समय से मरम्मत की प्रतीक्षा कर रहा है, जिससे भविष्य में किसी अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई है। रविवार को सहकारी संघ लिमिटेड की बैठक में सदस्यों ने बताया कि संघ परिसर में चारदीवारी और मुख्य गेट नहीं होने के कारण अतिक्रमण का खतरा लगातार बना रहता है। परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बाउंड्री वॉल और गेट का निर्माण बेहद आवश्यक है। बैठक में सर्वसम्मति से भवन की मरम्मत तथा बाउंड्री वॉल व गेट निर्माण का प्रस्ताव पारित किया गया। यह भी पढ़ें- आयुर्वेदिक अस्पताल की प्रस्तावित भूमि का नागरिक परिषद के कार्यकर्ताओं ने किया निरीक्षण प्रस्ताव को कार्यालय ...