जर्जर भवन और खाद की किल्लत से जूझ रहे शिकारी चौड़ा के हजारों किसान
श्रावस्ती, मई 31 -- श्रावस्ती, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले के जमुनहा ब्लॉक व तहसील मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर स्थित शिकारी चौड़ा की साधन सहकारी समिति का भवन, जो वर्ष 1996 में बनाया गया था, आज पूरी तरह जर्जर और खंडहर में तब्दील हो चुका है। इसी बदहाल भवन में हर वर्ष धान और गेहूं की सरकारी खरीद का क्रय केंद्र संचालित किया जाता है। बाढ़ग्रस्त क्षेत्र होने के कारण यहां खरीफ फसलों की बुवाई के समय डीएपी व यूरिया खाद की आपूर्ति नहीं हो पाती। इसकी वजह से शिकारी चौड़ा, सर्रा, वीरपुलौकिहा, लक्ष्मणपुर, गंगापुर और पटना भगवानपुर सहित आसपास के गांवों के हजारों किसानों को धान सीजन में यूरिया खाद लेने के लिए दूर पटना गांव के समीप स्थित साधन सहकारी समिति तक जाकर लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ता है।शिकारी चौड़ा समिति के पूर्व निदेशक सियाराम कौल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.