उन्नाव, अप्रैल 8 -- उन्नाव, संवाददाता। कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी पुलिस पर है। जान जोखिम में डाल कर दूसरों को सुरक्षा देने वाले इन पुलिस कर्मियों की जान जिले में जर्जर थाना कार्यालय, चौकी और आवास के बीच असुरक्षित है। कहीं जर्जर आवास के प्लास्टर टूटकर गिर रहे हैं, तो कहीं बारिश होते ही चौकी कार्यालय का छत टपकने लगती है। दिन में तो किसी तरह सतर्क पुलिसकर्मी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर लेते हैं, लेकिन जर्जर इन भवनों के आवास में रात में कब हादसा हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान की टीम ने दूसरे दिन ग्रामीण क्षेत्रो के अलावा पुराने शहर की पड़ताल की और उनकी जुबानी सुनी। बांदा में हुए हादसे ने हर किसी को हिलाकर रख दिया। चौकी भवन इस क़दर जर्जर है, जैसे यहां वर्षो से निर्माण के कोई काम ही न हुए हो। किराए पर सं...