जर्जर बी-ब्लॉक में वकीलों का बैठना दूभर, टपक रही छतें
मैनपुरी, जून 10 -- दीवानी न्यायालय परिसर के चैंबर बी-ब्लॉक की हालत बेहद जर्जर बनी हुई है। बरसात का पानी चैंबरों के भीतर आने से वकीलों को बैठने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर मैनपुरी बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट के अध्यक्ष अजय कृष्ण पांडेय ने डीएम को प्रार्थना पत्र सौंपकर त्वरित कार्रवाई की मांग की है। पत्र में बार अध्यक्ष ने बताया कि निर्माण निगम द्वारा वर्ष 2006-2007 में बी-ब्लॉक का निर्माण कराया गया था। इसमें कुल 50 चैंबर बनने थे, लेकिन तत्कालीन ठेकेदार और निर्माण निगम की लापरवाही से काम अधूरा छोड़ दिया गया। कई चैंबरों और छतों पर पलस्तर तक नहीं हुआ है, जिससे पूरी बिल्डिंग जर्जर हो चुकी है। बरसात में छत से पानी टपकने के कारण चैंबरों के अंदर बैठना दूभर हो जाता है। इस जर्जर हालत की वजह से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.