गोंडा, मार्च 31 -- मेहनौन, संवाददाता। इटियाथोक क्षेत्र के बहुप्रतीक्षित जर्जर बिसुही पुल के निर्माण को आखिरकार केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही पुल का निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। इस खबर से क्षेत्रीय लोगों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। मंगलवार को जिला प्रतिनिधि सत्यव्रत ओझा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया एवं क्षेत्रीय विधायक विनय कुमार द्विवेदी उर्फ मुन्ना भैया ने पुल निर्माण के लिए लगातार प्रयास किए। उनके प्रयासों के चलते केंद्र और राज्य सरकार स्तर पर प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकी। बताया गया कि राष्ट्रीय राज्य मार्ग अयोध्या की ओ...