भदोही, जनवरी 29 -- महराजगंज। औराई ब्लाक क्षेत्र के महराजगंज बाजार में लगा जर्जर बिजली का पोल कभी दुर्घटना का कारण बन सकता है। महराजगंज बाजार स्थित चौरी रोड मेन मार्केट पर बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आ रहा है खुली तार को बदलने की प्रक्रिया लगभग एक साल से ज्यादा बीत गए हैं। लेकिन नए केबल और पोल लगने के बाद पुराना खम्भा को नहीं बदला गया। स्थानीय लोगों की माने तो कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। भवन स्वामियों की रातों की नींद गायब हो चुकी है। हर वक़्त डर का माहौल बना रहता है। भवन स्वामियों द्वारा कई बार इसकी शिकायत सब स्टेशन चकापुर पर दर्ज करवाई गई, लेकिन मामले को संज्ञान में नहीं लिया गया। बाजार मे किसी दिन जर्जर पोल गिरा तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है। भवन स्वामी समेत बाजारवासियों ने शीघ्र ही जर्जर तार को बदलने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.