गाजीपुर, मार्च 11 -- जमानियां। कस्बा बाजार में डॉ. गजानंद सिंह के मकान के पास करीब दो माह से बिजली का पोल जड़ से टूटकर एक ओर झुक गया है, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पोल पर बंदरों के कूदने से वह कभी भी गिर सकता है और बाजार में आने-जाने वाले राहगीरों के लिए खतरा बना हुआ है। इस संबंध में कई बार विद्युत विभाग को लिखित और मौखिक शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। व्यापार मंडल के जिला युवा उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता सहित स्थानीय लोगों ने जल्द पोल बदलने की मांग की है। अधिशासी अभियंता विजय कुमार कटारिया ने बताया कि जर्जर पोल को बदलने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...