कोडरमा, अप्रैल 13 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। प्रखंड के कई क्षेत्रों में बिजली पोल व तार जर्जर हालत में हो गये है, मगर बिजली विभाग के द्वारा इसे बदलने में को दिलचस्पी नहीं दिखायी जा रही है। ऐसे में हल्की आंधी-पानी ये पोल व तार सह नहीं पाते और जमीन पर धराशायी हो जाते हैं। कुछ ऐसा हीं मामला चंदवारा बैंक ऑफ इंडिया के सामने स्थित चंद्रदीप कुशवाहा के घर के बगल में पोल व तार का है, जो बिल्कुल जर्जर अवस्था में पहुंच गये हैं, जो कभी भी दुर्घटना का कारण बन सकती है। तार के नीचे झूल जाने के कारण बांस-बल्ली के द्वारा इसे सहारा दिया गया है। वहीं कई जगह पेड़ों की टहनी उक्त तार के ऊपर आ जाने के कारण आंधी-पानी में तार के टूटने की ज्यादा संभावना बन जाती है। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से जर्जर तार व पोल को शीघ्र बदलने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...