जर्जर बिजली पोल बना खतरा, मरम्मत की मांग
गाजीपुर, जुलाई 1 -- जमानियां। विद्युत कार्यालय के सामने लोदीपुर मोड़ पर 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन का जर्जर पोल टूटकर खतरनाक तरीके से झुक गया है, जिससे बड़े हादसे की आशंका बढ़ गई है। यह स्थान व्यस्त सड़क पर होने के कारण सुबह-शाम दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों की आवाजाही लगातार बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कस्बा बाजार में जय मिष्ठान की दुकान के सामने भी एक बिजली पोल झुका हुआ है, लेकिन विभाग अब तक कार्रवाई नहीं कर सका। भाजपा व्यापार मंडल के जिला युवा उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता समेत अन्य लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते जर्जर पोल नहीं बदले गए तो आंदोलन किया जाएगा। मामले में अवर अभियंता (जेई) संजीव कुमार ने बताया कि जर्जर पोल की सूचना मिल चुकी है। जल्द मरम्मत कराई जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर नया पोल भी लगाया जाएगा।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.