कन्नौज, अप्रैल 7 -- ग्राम पंचायत मुखडा में लगा 11 हजार वोल्ट का लोहे का विद्युत पोल जर्जर हालत में खड़ा है, जिससे ग्रामीणों में भय व्याप्त है। पोल नीचे से कमजोर हो चुका है और उसी पर हाईटेंशन लाइन गुजर रही है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने कई बार बिजली विभाग से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। श्यामू सिंह, राघव सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने जल्द पोल बदलने की मांग की। चेतावनी दी कि समाधान न होने पर उग्र आंदोलन होगा। जेई दिलीप शर्मा ने बताया कि जल्द समस्या का समाधान कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.