गाजीपुर, मार्च 24 -- गाजीपुर (जमानियां)। कस्बा बाजार स्थित मदर टेरेसा हॉस्पिटल के पास एक मकान से सटा बिजली का पोल जर्जर हो गया है। जर्जर पोल कभी भी गिर सकता हैं। इसको बदलने के लिए कई बार शिकायत करने पर भी सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद मंगलवार को मोहल्ले के लोगों ने प्रदर्शन किया और विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान आशीष कुमार, शशिकांत बर्नवाल, हेमंत कुमार का कहना था कि कई बार विभाग के अधिकारियों से मिलकर शिकायत की गई लेकिन कोई असर नहीं पड़ रहा है। लोगों ने कहा कि यदि बिजली का जर्जर पोल नहीं बदला जाता है तो वह इसको लेकर जिला मुख्यालय पर भी प्रदर्शन करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.