लोहरदगा, अप्रैल 18 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र में शनिवार को जर्जर बिजली पोल की चपेट में आने से स्कूली बच्चे बाल-बाल बच गए। यह हादसा अपराहन करीब 12.30 बजे कुरैशी मुहल्ला में हुआ। स्कूल से लौट रहे बच्चों के ठीक सामने अचानक एक जर्जर बिजली पोल गिर पड़ा। गनीमत रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना बिजली विभाग को दी। सूचना मिलने पर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और विद्युत आपूर्ति को सुरक्षित तरीके से बहाल करने की प्रक्रिया शुरू की। हालांकि, इस घटना ने एक बार फिर बिजली व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में कई जगहों पर पुराने और जर्जर पोल अब भी खड़े हैं, जो कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। बावजूद इसके, संबंधित कंपनियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.