जर्जर बिजली तार बना कटौती का कारण, परेशानी
सिद्धार्थ, जून 7 -- डुमरियागंज। डुमरियागंज क्षेत्र के वासा दरगाह स्थित दक्खिनडीह में लगा तार वर्षों पुराना होने से जर्जर हो गया है। आए दिन शार्ट सर्किट होकर टूटकर जमीन पर गिर जाता है। इससे घंटों बिजली आपूर्ति ठप रहती है। शनिवार को टूटे तार को लाइमैन ने आकर जोड़ा तब कहीं जाकर 50 घरों की ठप पड़ी आपूर्ति बहाल हो सकी। आए दिन तार के टूट कर गिरने से राहगीरों को अनहोनी का भय लगा रहता है। बार-बार तार टूटने की वजह से भीषण गर्मी में लोग परेशान हो जाते हैं। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से जर्जर तार को बदलवाने की मांग की है। तिलगड़िया उपकेन्द्र के जेई आरिफ खान ने कहा तार बदलने के लिए इस्टीमेट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजा गया है। मंजूरी मिलने के बाद नया तार लगाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.