जर्जर बिजली तारों से मंडरा रहा हादसे का खतरा, ग्रामीणों में दहशत
गोड्डा, मई 23 -- महागामा एक प्रतिनिधि : महागामा प्रखंड क्षेत्र के विश्वासखानी गांव में जर्जर बिजली तार ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी और खतरे का कारण बन चुके हैं। गांव में कई जगहों पर पुराने और टूटे-फूटे बिजली तार झूल रहे हैं, जिससे हर समय बडी अनहोनी की आशंका बनी रहती है। ग्रामीण डर के साए में जीवन बिताने को मजबूर हैं, लेकिन विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है ग्रामीणों ने बताया कि गांव में जब से बिजली आपूर्ति शुरू हुई है, तब से आज तक बिजली तारों को बदला नहीं गया। समय के साथ तार पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं। कई स्थानों पर तार नीचे लटक गए हैं, जिससे बारिश और तेज हवा के दौरान करंट फैलने का खतरा बढ़ जाता है। लोगों का कहना है कि थोड़ी सी चूक किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है ग्रामीणों ने बताया कि कई बार विभागीय अधिकारियों को इसकी जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.