बांका, मई 25 -- पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि। बाराहाट प्रखंड क्षेत्र के लौढ़िया खुर्द पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 13 स्थित कचमचिया महापात्र टोला में जर्जर और लटकते बिजली के तार ग्रामीणों के लिए बड़ी मुसीबत बन गए हैं।जर्जर तारों से हर वक्त हादसे की आशंका बनी रहती है, जिससे ग्रामीण भय के साये में जीने को मजबूर हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से एक आवेदन विद्युत आपूर्ति शाखा बारहाट के जेई को सौंपा है। ग्रामीणों ने विभाग से जल्द से जल्द इन खतरनाक तारों को बदलने की गुहार लगाई है। समस्या के जल्द समाधान की मांग को लेकर सौंपे गए इस आवेदन पर मुख्य रूप से गौतम कुमार,मनोज कुमार झा,रणधीर कुमार झा,रूपा देवी,प्रकाश पोद्दार,गीता देवी,पूजा देवी,रवीना,प्रियंका देवी,मानसी कुमारी,चिंकू मंडल, शंभू नाथ झा,अमित कुमार,नरेश ...