बागपत, मई 18 -- बालैनी। बालैनी क्षेत्र के रोशनगढ़ गांव में जर्जर बिजली खंभे को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। विभागीय अधिकारियों से जल्द से जल्द खंभे को बदलवाने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग के कर्मचारियों ने पोल बदलने के लिये पैसों की मांग की। जिसके बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर भी शिकायत की गई, लेकिन समस्या का अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीण राजकुमार, महेंद्र, दिनेश, सुनील, बिजेंद्र, आदित्य ने बताया कि यह पोल काफी दिनों से जर्जर हालत में है। अब हालात इस कदर बने हुए है कि यह कभी भी गिर सकता है। बिजलीघर के जेई गजेंद्र सिंह का कहना है कि विद्युत पोल बदलवाने के लिए ठेकेदार को निर्देशित कर दिया गया है। पैसे मांगने के आरोप गलत है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...