महोबा, मई 23 -- बेलाताल, संवाददाता। गर्मी के मौसम में विद्युत कटौती लोगों को हलाकान कर रही है। दिन में बार-बार ट्रिपिंग से लोग गर्मी में बेहाल हो रही है। जर्जर बिजली के तार निर्बाध आपूर्ति में बाधा बन रही है। लोगों का कहना है कि विद्युत भार बढ़ने से जर्जर बिजली के तार बार-बार टूट रहे है। इन दिनों गर्मी अपने पूरे शबाब पर है। दिन में सूरज की तेज किरणों के आगे लोग बेबस नजर आ रहे है। गर्मी के मौसम में बिजली की आंख मिचौली ने लोगों को पसीना पसीना कर दिया है। सुबह से शाम तक बार-बार बिजली की ट्रिपिंग का दौर जारी रहता है। यह भी पढ़ें- अघोषित विद्युत कटौती से उपभोक्ताओं में आक्रोश बताया जा रहा है कि नगर में बिजली के तार जर्जर हो चुके है। लंबे समय से उपभोक्ता जर्जर बिजली के बार बदलवानें की मांग उठा रहे है। मुख्य बाजार में झूलरहे बिजली के तार से हादस...