जर्जर बारजा गिरने से महिला समेत दो घायल
जौनपुर, मई 30 -- खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। चौहट्टा मोहल्ला के पुरानी बाजार में शुक्रवार की सुबह बारजे से कूड़ा फेंकने आई एक महिला बारजा समेत नीचे गिर गई। जिसमें महिला और मलबे के चपेट में आकर एक युवक घायल हो गया। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चौहट्टा मोहल्ला निवासी 35 वर्षीय निशा पत्नी जितेंद्र पटवा रोज की तरह कूड़ा फेंकने के लिए अपने घर के बारजे पर पहुंची। तभी जर्जर बारजा टूटकर धराशाई हो गया। महिला बारजा समेत जमीन पर गिर गई। महिला के पैर और कमर में गंभीर चोट आईं। इसके मलबे की चपेट में आने से नीचे अपने एक साथी के साथ बैठा 22 वर्षीय विष्णू पुत्र दुर्गा प्रसाद घायल हो गया। यह भी पढ़ें- तेज आंधी में दीवार गिरा, मलवे में दबकर एक व्यक्ति की मौत यह भी पढ़ें- ऊंचाई से महिला गिरी, गंभीर घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.