लातेहार, अप्रैल 28 -- लातेहार, प्रतिनिधि। शहर के बाजारटांड़ स्थित बाजार शेड, गोदाम, वेयर हाउस एवं बाजार समिति के अन्य भवन जर्जर अवस्था में पहुंच चुके हैं, जिससे यहां आने वाले हजारों लोगों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। प्रत्येक मंगलवार को लगने वाले साप्ताहिक हाट में दूर-दराज से बड़ी संख्या में दुकानदार और ग्राहक पहुंचते हैं, लेकिन इन भवनों की खराब स्थिति के कारण हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। जानकारी के अनुसार, लगभग 25 वर्ष पूर्व बाजार समिति द्वारा करोड़ों रुपये की लागत से बाजार शेड, गोदाम, वेयर हाउस तथा अन्य भवनों का निर्माण कराया गया था। निर्माण के बाद से अब तक इन भवनों की न तो मरम्मत कराई गई और न ही रंग-रोगन का कार्य हुआ। यह भी पढ़ें- अररिया: नारकीय हालात में जी रहे फुलवरिया हाट के दुकानदार, गंदे पानी में गुजर रहा हर दिन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.