गाजीपुर, अप्रैल 3 -- गाजीपुर (जमानियां)। जमानियां कस्बा बाजार में जर्जर बिजली के पोल शुक्रवार से हटाये जा रहे है। अधीक्षण अभियंता विवेक खन्न के निर्देश पर विभागीय कर्मी नगर क्षेत्र के जर्जर पोल चिंहित करते हुए उनके स्थान पर नए पोल लगाये जा रहे है। जेई संजीव कुमार ने बताया कि अबतक सात पोल चिंहित करते हुए बदले जा रहे है। अन्य जो भी खंभा जर्जर है, उसकों तत्काल बदल कर नया पोल लगाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...