ललितपुर, मार्च 28 -- जर्जर पोल बदलवाने की मांग ललितपुर। छत्रसाल मोहल्ला के कई विद्युत पोल जर्जर हो चुके हैं। जिनके कभी भी क्षतिग्रस्त होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। इसको ध्यान में रखते हुए मुहल्लेवासियों ने कई बार पोल बदलने के लिए अफसरों को शिकायती पत्र सौंपे लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। मुहल्लेवासियों के मुताबिक वह लोग जर्जर पोल को बदलवाने के लिए पैंतीस बार कर शिकायत कर चुके हैं। एक बार फिर से विभागीय अभियंता को ज्ञापन दिया है। लेकिन, जिम्मेदार अफसर कोई सुध नहीं ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह लोग आंदोलन करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.