गौरीगंज, अप्रैल 10 -- अमेठी। विकास खंड शाहगढ़ के अंतर्गत टिकरी रजबहा पर चार दशक पूर्व बना पुल ग्रामीणों के लिए खतरा बना हुआ है। बिना रेलिंग के हो चुके इस संकरे पुल से क्षेत्र की करीब 20 हजार आबादी आवागमन करती है। स्कूली बच्चे, बुजुर्ग व ग्रामीण आए दिन इस पुल से नीचे गिरकर घायल होते रहते हैं। लेकिन जिम्मेदारों की नजर ग्रामीणों की इस समस्या पर नहीं पड़ी है। शाहगढ़ से होकर गुजरे टिकरी रजबहा पर मनीराम पांडेय का पुरवा के पास लगभग 40 वर्ष पूर्व पुल का निर्माण कराया गया था। इस पुल से होकर पनियार, लोनियापुर, नेवादा किशुनगढ़, कसरावां, दक्खिनगांव, कुंडा सहित दर्जनों गांवों के 20 हजार ग्रामीण आवागमन करते हैं। यह पुल इस समय जर्जर हालत में पहुंच चुका है। इसकी दोनों तरफ की रेलिंग टूट चुकी है। ऊपर से इसकी चौड़ाई भी कम है। इस पुल से पैदल निकलना भी जोखिम ...