बाराबंकी, फरवरी 25 -- देवा शरीफ। देवा क्षेत्र के उखड़ी गांव के समीप बड़ी नहर पुल काफी जर्जर होने की वजह से कभी भी हादसे का सबब बन सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि देवा से पोखननी जाने वाले डामर मार्ग से जुडे उखड़ी नहर का पुल काफी दिनों से टूटा पड़ा है। जिससे इस रास्ते भारी वाहनों और ट्रैक्टर आदि ले जाने में किसानों व ग्रामीणों में भय बना रहता है। यही नहीं जर्जर पुल की रेलिंग भी कई जगह से दरक गई है। देवा से पोखननी जाने वाले डामर मार्ग से जुड़े उखड़ी नहर पुल काफी दिनों से टूटा पड़ा है। देवा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले इस टूटे पुल से आस पास के ग्रामीण इलाकों के सैकड़ों लोगों का आवागमन इसी रास्ते होता है। जर्जर पुल होने की वजह से किसानों और ग्रामवासियों को तमाम परेशानियां हो रही हैं। पुल के आसपास बने स्कूलों के छोटे-छोटे बच्चे इसी पुल से होकर गुजरते हैं...