छपरा, अप्रैल 4 -- 12 - मांझी के महुई गांव के जर्जर पुल के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर विधायक से मिलते ग्रामीण दाउदपुर (मांझी)। मांझी प्रखंड के भजौना-नचाप पंचायत अंतर्गत महुई गांव में बोहटा नदी पर बने करीब सौ वर्ष पुराने जर्जर पुल के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर शनिवार की सुबह समाजसेवी गंगा शरण सिंह के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने एकमा विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह से उनके भजौना स्थित आवास पर मुलाकात की। ग्रामीणों ने बताया कि पुल काफी जर्जर हो चुका है और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। महुई समेत आसपास के गांवों के लोग डर के साये में पुल से आवागमन करने को मजबूर हैं। उन्होंने तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था के तहत बगल की जर्जर सड़क की मरम्मत कराने की भी मांग की। ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद विधायक ने आश्वासन दिया कि वे इस मामले को गंभ...