महोबा, मई 30 -- महोबा,संवाददाता। हमीरपुर में नवनिर्मित पुल का स्लैब गिरने से हुए हादसे के बाद पुलों की सुरक्षा सुर्खियों में है जिले में कई पुराने व जर्जर पुलों से दिनभर वाहन फर्राटा भर रहे हैं। जिससे हादसों का खतरा बढ़ गया है। लोगें ने जर्जर पुलों की मरम्मत की मांग उठाई है। पिछले दिनों हमीरपुर में जिले हादसे के बाद जिले के जर्जर पुल भी सुर्खियों में आ गए हैं चरखारी, पनवाड़ी, बेलाताल क्षेत्र में जर्जर पुल से वाहन गुजर रहे हैं अब लोगों को खतरा मंडराता दिख रहा है। जिले में कई अंग्रेजी हुकूमत के पुल भी है जो अबतक सुरक्षित है जबकि बाद के बने पुल कमजोर हो गए हैं इन पुलों की सुरक्षा जालियां गायब हो गई है जबकि जगह-जगह से पुल के स्लैब दरकने लगे हैं आप के अपने अखवार हिन्दुस्तान ने पुलों की सुरक्षा की गुणवत्ता परखी तो लापरवाही नजर आई। लोगों ने इन प...