बाराबंकी, मार्च 20 -- रामसनेहीघाट। क्षेत्र की नहरों पर जर्जर पुलों से हो रही परेशानी को लेकर हिंदुस्तान में प्रमुखता से प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए स्थानीय विधायक एवं प्रदेश के खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने तत्काल प्रस्ताव शासन को भेजा था, जिस पर शासन ने करीब 1505.36 लाख रुपये की परियोजना को मंजूरी देते हुए 4.50 करोड़ रुपये की पहली किस्त गुरुवार की शाम जारी कर दी है। नहरों पर बने कई पुल लंबे समय से जर्जर अवस्था में थे, जिससे राहगीरों, किसानों और स्कूली बच्चों को रोजाना जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा था। इस समस्या को हिंदुस्तान ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ा।खबर प्रकाशित होने के बाद राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने इसे गंभीरता से लिया और संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल प्रस्ताव तैयार कर श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.