बहराइच, मार्च 27 -- तेजवापुर, संवाददाता। तेजवापुर ब्लाक क्षेत्र के रायपुर गांव के निकट जिहुरा मरौचा से रायपुर चौराहा मार्ग पर स्थित पुरानी पुलिया गंभीर खतरे का कारण बनी हुई है। पुलिया के पास लगाया गया चेतावनी बोर्ड राहगीरों को सतर्क रहने की हिदायत देता है, लेकिन इसके बावजूद रोजाना सैकड़ों लोग इसी मार्ग से आवागमन करने को मजबूर हैं। पुलिया की हालत काफी खराब हो चुकी है। एक ओर की रेलिंग पूरी तरह टूट चुकी है, जबकि किनारों पर दरारें पड़ गई हैं और आसपास की मिट्टी भी धंसती जा रही है। ऐसे में किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। खासकर रात के समय या बारिश में स्थिति और अधिक खतरनाक हो जाती है। ग्रामीण मेराज, दिनेश, रामकुमार, मोहम्मद असलम समेत अन्य का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.