बोकारो, मई 29 -- पेटरवार प्रतिनिधि। प्रखंड के चरगी पंचायत अंतर्गत लरबदार गांव में वर्षों पूर्व बनी पुलिया और सड़क की स्थिति काफी जर्जर हो चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया कभी भी ध्वस्त हो सकती है, जिससे गांव का आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाएगा। वहीं ढाई किलोमीटर लंबी सड़क भी बदहाल हो चुकी है, जिस पर चलना लोगों के लिए कष्टदायक बन गया है। लरबदार गांव एक आदिवासी बहुल गांव है, जहां करीब 160 घरों में लगभग एक हजार की आबादी निवास करती है। गांव के अधिकांश लोग खेती-बाड़ी और मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं, लेकिन सड़क और पुलिया की खराब स्थिति के कारण उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- मौधो पंचायत के चुनामारी गांव की सड़क जर्जर ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क और पुलिया का निर्माण वर्ष 1992 में अविभाजित बिहार र...