कटिहार, अप्रैल 11 -- अमदाबाद, संवाद सूत्र। प्रखंड के पार दियारा ग्राम पंचायत अंतर्गत नफरू टोला से घेरा गांव होते हुए मेघु टोला तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत लगभग सात वर्ष पूर्व निर्मित करीब ढाई किलोमीटर लंबी सड़क इन दिनों पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। सड़क की बदहाल स्थिति से ग्रामीणों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे दोपहिया वाहन चलाना तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय राकेश सिंह, अजीत कुमार सिंह, नुमन अली एवं मोहम्मद बबलू ने बताया कि यह सड़क चार गांवों को जोड़ने वाली प्रमुख संपर्क मार्ग है,लेकिन इसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है।सड़क की जर्जर हालत के कारण आपातकालीन सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि एंबुलेंस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.