चंदौली, जनवरी 3 -- पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। पीडीडीयू नगर सहित नगर पंचायतों में जर्जर पाइप लाइनों के सहारे पेयजल आपूर्ति हो रही है। पानी का दबाव बढ़ने पर पाइपें क्षतिग्रस्त हो जाती है और दूषित पानी घरों में पहुंचता है। नगर सहित सकलडीहा और शिकारगंज क्षेत्र में बीते दिनों पाइप टूट जाने से जहां पेयजल आपूर्ति ठप हो गई थी वहीं गंदा पानी घरों तक पहुंच रहा था। हालांकि अब उसे मरम्मत कर सप्लाई दी जा रही है। वहीं नगर पालिका क्षेत्र में खुला नाला होने और आसपास से पेयजल पाइप से आपूर्ति होने के कारण दूषित पानी की आंशका बनी रहती है। नागरिक इसकी शिकायत करते रहते हैं। पीडीडीयू नगर पालिका क्षेत्र के 25 वार्डों की लगभग दो लाख की आबादी है। इन क्षेत्रों में घरों तक पानी पहुंचाने के लिए नगरीय इलाके में भूमिगत पाइप लाइन बिछाई गई है। वर्षों पुरानी पाइप के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.