घाटशिला, फरवरी 26 -- डुमरिया, संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत आस्ताकोवाली पंचायत के चाकड़ी गांव के जायराम टुडू चौक से श्याम कोचा मुण्डा गागराई के घर तक लगभग तीन किलोमीटर सड़क इतनी जर्जर हो गयी है कि लोगों को इस पर चलना मुश्किल हो गया है। सड़क पर निकली नुकीली पत्थर दुर्घटना का आमंत्रण दे रहा हैं। इस संबंध में गांव के विश्वनाथ हेम्ब्रम, रामदास टुडू, भूण्डा गागराई ने बताया गांव की जर्जर पत्थरनुमा सड़क विगत दस-पंद्रह वर्ष पूर्व सरकार के बीआरपी फण्ड के तहत निर्माण किया गया था। सड़क की देखरेख और मरम्मत के अभाव में सड़क में बड़े-बड़े पत्थर निकल गए हैं। जिससे राहगीर सड़क छोड़ किनारे से चलने को मजबूर हो रहे हैं। इस समस्या के बारे में जनप्रतिनिधि से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों तक जानकारी दिए गए हैं। मौके पर सड़क पर विरोध प्रदर्शन करने वालो में छोटा विश्वना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.