जर्जर नाले से हो रही गंदे पानी की निकासी
सहरसा, मई 4 -- कहरा, एक संवाददाता। बनगांव को नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद भी गंदे जल निकासी की समस्या जस की तस बनी हुई है। गांव जाने वाले मुख्य मार्ग के किनारे आज भी पुराने और जर्जर पक्के नाले के सहारे पानी की निकासी की जा रही है। जानकारी के अनुसार, भगवती स्थान के पूर्व चौबट्टी से ब्रह्मस्थान तक वर्ष 1995 में जवाहर रोजगार योजना के तहत बनाए गए नाले अब जगह-जगह टूट चुके हैं। नाले की बदहाल स्थिति के कारण आसपास के क्षेत्रों में गंदगी और जलजमाव की समस्या बढ़ती जा रही है। नई योजनाएं, पर मूल समस्या अनदेखी: नगर पंचायत बनने के बाद कई वार्डों में अपेक्षाकृत ठीक-ठाक नालों को तोड़कर नए नाले बनाए गए, जबकि कई जरूरतमंद क्षेत्रों में अब भी पक्के नाले का अभाव है। बारिश के मौसम में स्थिति और गंभीर हो जाती है, जब पीसीसी सड़कों पर कीचड़ और गंदा पानी जमा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.