भागलपुर, मार्च 1 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। वार्ड नंबर 14 के आसानंदपुर स्थित इरतजजा हुसैन लेन में सड़क के बीचों-बीच बने नाले के स्लैब बार-बार टूटने से स्थानीय लोग बड़े हादसे के डर के साए में हैं। वार्ड पार्षद अनिल पासवान के अनुसार बार-बार सूचना देने के बावजूद नगर निगम प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। आगामी होली और रमजान को देखते हुए जिला शिया वक्फ कमेटी के सचिव सैयद जीजाह हुसैन ने नगर निगम से इसे अविलंब ठीक कराने की मांग की है। उन्होंने इस गंभीर समस्या से डिप्टी मेयर प्रो. सलाहउद्दीन अहसन को अवगत कराया है और जल्द ही नगर आयुक्त से मिलकर समाधान की पहल करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.