भागलपुर, मई 7 -- सहरसा से गुलशन कुमार की रिपोर्ट नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 36 स्थित लहठन चौधरी कॉलेज रोड, बटरहा में जर्जर नाला के कारण महीनों से जलजमाव की समस्या बनी हुई है। नाले का गंदा पानी सड़क और घरों के सामने जमा रहने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी में डूबे गड्ढे दिखाई नहीं देने से आए दिन राहगीर दुर्घटना का शिकार होकर घायल हो रहे हैं।स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस मार्ग पर कई स्कूल हैं, जहां बच्चों का प्रतिदिन आना-जाना लगा रहता है। फिसलन और जलजमाव के कारण अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि वर्षों पहले बना यह नाला अब पूरी तरह जर्जर हो चुका है और नियमित सफाई व मरम्मत नहीं होने से स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। लोगों ने आरोप लगाया कि कई बार नगर निगम और जनप्रतिनिधियों को सूचना देने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.