हमीरपुर, दिसम्बर 20 -- हमीरपुर, संवाददाता। जनपद में शनिवार को आयोजित हुए समाधान दिवस पर मौसम की मार पड़ी। सर्दी और कोहरे के कारण फरियादियों की संख्या घट गई। सरीला के तहसील दिवस में मंडलायुक्त और डीआईजी अचानक पहुंच गए। जिन्होंने फरियादियों की शिकायतें सुनी। यहां किसानों ने लहचूरा बांध की जर्जर नहरों में छोड़े जा रहे पानी से बर्बाद होती फसलों को बचाने की गुहार लगाई। बाद में थाना जरिया, सीएचसी और कस्तूरबा का निरीक्षण किया। जिला स्तरीय समाधान दिवस नवीन तहसील भवन राठ में डीएम घनश्याम मीणा की अध्यक्षता में हुआ। पति का दुर्घटना बीमा क्लेम दिलाएं साहब राठ। समाधान दिवस में चरखारी रोड सिकंदरपुरा मोहल्ला निवासी सीतारानी ने बताया कि गत 13 जून को मोहाल में ही भवन निर्माण के दौरान उसके पति उदल सिंह भवन मालिक और ठेकेदार की लापरवाही से एचटी लाइन से झुलस गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.