जर्जर नहर की पटरी की मरम्मत होगी
अंबेडकर नगर, जून 8 -- अम्बेडकरनगर। जहांगीरगंज के कम्हरिया मार्ग से राजेसुल्तानपुर मार्ग को जोड़ने वाली नहर की पटरी जर्जर होने से राहगीरों को आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को हिन्दुस्तान समाचार पत्र के पांच जून को प्रकाशित किया गया था। अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड टांडा ने बताया कि जहांगीरगंज से रजवाहा सम्पर्क मार्ग की स्वीकृति विशेष मरम्मत योजना के तहत प्राप्त है। जल जीवन मिशन के तहत मार्ग के किनारे पाइपलाइन डालने के लिए खोदाई की गई थी, जिसकी मरम्मत नहीं करायी गई। खोदे गए मार्ग को दुरुस्त करने के लिए जल निगम को पत्र प्रेषित किया गया है। यह भी पढ़ें- मड़ियाहू ब्रांच की शुरू हुई सफाई, जांच करने पहुंचे अफसर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.